मस्जिद में शराब फैंकते असामाजिक तत्व सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर की फिजा बिगाड़ने के लिए इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद में दो असामाजिक तत्व द्वारा शराब की बोतल फैंकने की घटाना सामने आई है. सीसीटीवी कैमरे me. साफ़ दिखाई दे rha है कि दोनों ही असामाजिक तत्व द्वारा एक काली कलर की गाड़ी से मस्जिद के सामने पहुंचते हैं और वहां पर शराब की बोतल दरवाजे से अंदर फ़ेंक फरार हो गए.. पुलिस को मिली शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है

थाना प्रभारी अजय वर्मा के अनुसार घटना रविवार तड़के सुबह 3:50 से 4:00 बजे के लगभग की है जब काली कलर की गाड़ी से आए बदमाशों द्वारा शराब की 2 बोतल को मस्जिद के अंदर फेंका गया जहां पर फरियादी फैयाज कुरैशी की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है. पुलिस इलाके केस हिस्ट्री फुटेज व अन्य जानकारी उठा रही है और पुलिस का मानना है कि जल्द वह आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी

Exit mobile version