मल्हारगंज थाने के हवालात में एक बदमाश ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मल्हारगंज थाने की हवालात में कल सुबह एक बदमाश ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की गनीमत रही कि संतरी ने उसे देख लिया पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया बाद में उसके खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया है मल्हारगंज थाने में पदस्थ सबइंस्पेक्टर अमरसिंह भिलवार के अनुसार थाने के लॉकअप में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश करने वाले बदमाश का नाम रवि पिता रंजीत पवार निवासी ग्राम सरवर जंबूडी तहसील हातोद हाल मुकाम जिंसी हाट मैदान है रवि पर 151 की कार्रवाई की गई थी उसका जेल वारंट बन गया था इस वजह से रात को थाने में रखा गया था कल तड़के उसने अपनी चड्डी के नाड़े से ही हवालात के आखिरी हिस्से में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की ड्यूटी पर मौजूद संतरी ने उसे देखा तो तुरंत ही अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से फंदे से उतारा और सीधे निजी अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए रवि की हालत खतरे से बाहर है बाद में उसके खिलाफ थाना परिसर में खुदकुशी की कोशिश करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया है

Exit mobile version