इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में जुलाई माह में एक युवक की रास्ता रोककर बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी पूरा मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था वहीं दो आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां कैलाश मार्ग पर रहने वाले तुषार रावत नामक युवक की कमल राठौर और उसके साथियों ने मिलकर हत्या कर दी थी विवाद का कारण पुरानी रंजीत सामने आया था जिसके चलते बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतारा था घटना के बाद कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था वहीं दो आरोपी कमल राठौर को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया वही इसका साथी सुमित सोलंकी को पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। पूरे प्रकरण में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों से फरारी के संबंध में पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने फेरारी कहां-कहां काटी थी
