मल्हारगंज थाना क्षेत्र मे करंट लगने से महिला की हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को करंट लगने से मौत हो गई पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वही सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच शुरू की है

मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रामबली नगर का है यहां की रहने वाली भाग्यश्री ठाकुर नामक महिला अपने घर में पोछा लगा रही थी उसी दौरान कूलर हटाने के दौरान उसे करंट लग गया जिसमें वह वहीं पर अचेत हो गई पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच शुरू की है

Exit mobile version