इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां बुजुर्ग के अकाउंट से हजारों रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए फरियादी बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है यंहा के जवाहर मार्ग राजमोहल्ला में रहने वाले बुजुर्ग नवदीप काबरा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके अकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 96 हजार नो सौ रु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिना उनकी जानकारी के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर निकाल लिए जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है वही डीसीपी के मुताबिक बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो उसमें यह बात सामने आई थी बुजुर्ग के अकाउंट से रुपया वेस्ट बंगाल के बैंक में गया है बुजुर्ग की तत्परता से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जिस अकाउंट में रुपया गया था उस अकाउंट को सीज करवा दिया गया है वही कोर्ट से आर्डर मिलने के बाद बुजुर्गों को उसका रुपया लोटा दिया जाएगा
