मल्हारगंज थाना क्षेत्र में साथ में काम करने वाले दोस्त ने की युवती से छेड़छाड़ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में फिर एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी नहीं युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के हुकुमचंद कॉलोनी मैन रोड का है जहां एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर की ओर जा रही थी उसी दौरान उसका पूर्व परिचित दोस्त राहुल गुर्जर जो उसके साथ पूर्व में कंपनी में काम करता था उसके द्वारा उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जब युवती ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसे अपशब्द भी कहे जिसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि राहुल द्वारा इस तरह की कई बार हरकत कर चुका है लेकिन परिचित होने के चलते उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी लेकिन इस बार परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version