मल्हारगंज थाना क्षेत्र में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी एक ही प्लाट दो अलग-अलग लोगों को बेचा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें एक ही प्लाट दो अलग-अलग लोगों को भेज दिया गया पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले फरियादी गौतम चंद छजलानी शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके द्वारा वर्ष 2014 में श्री यंत्र ग्रह निर्माण सहकारी संस्था के उपाध्यक्ष विजय कोठारी से प्लॉट खरीदा था जिसका भुगतान भी विजय कोठारी को कर दिया गया था और कई समय में भी विजय कोठारी द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराई गई जब जांच की गई तो यह बात सामने आई थी फरियादी गौतम चंद छजलानी बेचा गया प्लॉट किसी अन्य सदस्य को आवंटित था जिसमें उपाध्यक्ष विजय कोठारी द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए पुनः प्लॉट फरियादी को बेच दिया गया और राशि हड़प ली पूरे मामले में पुलिस ने संस्था के उपाध्यक्ष विजय कोठारी को पद का दुरुपयोग कर दो अलग-अलग लोगों को प्लॉट बेचा गया पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विजय कोठारी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है।

Exit mobile version