मनोरमा गंज के बुजुर्ग का शव सिंहासा गांव में मिला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बुजुर्ग का शव सिंहासा गांव में मिला। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता (63 साल) निवासी मनोरमागंज के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक दीपक शनिवार रात घर से निकले था। तब उन्होंने टी-शर्ट और बरमुडा ही पहना था। चंदन नगर पुलिस ने घटना की जानकारी पलासिया थाना और परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच शुरू कर दी गई है।

पलासिया के मनोरम गंज में रहने वाले 63 साल के दीपक गुप्ता का शव सिहसा ग्राम के पास मिला। बताया जाता है कि दीपक गुप्ता कल सुबह घर से बिना बताए बरमुंडा और टी-शर्ट में गाड़ी लेकर घर से निकले थे। इसके बाद परिजनों को चंदन नगर पुलिस ने शव मिलने पर रात में सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version