इंदौर खजराना गणेश मंदिर बड़ी संख्या में शिवसेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शिवसेना प्रचार रथ का भव्य स्वागत किया, शिवसेना मप्र प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर ने खजराना गणेश मंदिर में पूजन अर्चन किया वा युवा शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार ने शिवसेना प्रचार रथ का पूजन किया व मिठाई का वितरण किया बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थे
,प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर ने मीडिया को बताया कि जब से भाजपा शिवसेना की सरकार महाराष्ट्र में श्री एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में बनी है चुनाव आयोग ने शिवसेना चुनाव चिन्ह (तीर कमान) एकनाथ शिंदे जी को मिला है तब से शिवसैनिकों में एक नया जोश देखने को मिला ,शिवसेना संस्थापक हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की हिंदुत्व की विचारधारा आगे बढ़ाते हुए शिंदे जी कार्य कर रहे हैं उन्हीं के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी शिवसेना युवासेना मजबूती की ओर बढ़ रही है शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एकनाथ शिंदे जी ने प्रचार रथ को प्रदेश में शिवसेना को मजबूत करने के लिए भेंट किया है , जिसने गणेश मन्दिर खजराना से चुनावी शंखनाद किया,,, इस मौक़े पर युवासेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार ने कहां की मध्यप्रदेश के सभी जिलों में प्रचार रथ भ्रमण करेगा, जिला अध्यक्ष अपने जिलों में प्रचार रथ के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे व जनता के बीच शिवसेना के प्रति विश्वास बढ़ाएंगे, शिवसेना प्रदेश महासचिव ईश्वर फतरोड युवासेना जिला प्रभारी रहेश सोदे इंदौर नगर अध्यक्ष प्रिंस फतरोड सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं शिवसैनिक उपस्थित थे,,,
एक्स
