मध्यप्रदेश में नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ रहा सीधा असर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश नर्सिंग एसोसिएशन ने सोमवार से प्रदेश व्यापी काम बंद हड़ताल शुरू कर दी इंदौर के m.y. हॉस्पिटल और एमटीएस अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर नर्सिंग स्टाफ ने जमा होकर प्रदर्शन किया

अस्पताल के बाहर जमा हुआ यह है नर्सिंग स्टाफ जो अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर चला गया है इंदौर के एमबीएस अस्पताल एमवाय अस्पताल सहित तमाम शासकीय अस्पतालों के बाहर नर्सिंग स्टाफ का इसी तरह से जमावड़ा लगा हुआ है अस्पताल के अंदर काम करने वाला नर्सिंग स्टाफ काम बंद हड़ताल में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है नर्सिंग एसोसिएशन अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर चुका है लेकिन जब सरकार नहीं मानी तो वह काम बंद हड़ताल पर चला गया उधर अस्पताल प्रबंधन ने निजी मेडिकल कॉलेजों के स्टूडेंट जो पहले ही उनके यहां प्रैक्टिस करते हैं उस नर्सिंग स्टाफ की मदद लेकर स्वास्थ सुविधाओं को बहाल रखने की तैयारी की है और वही स्टूडेंट फिलहाल अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं नर्सिंग एसोसिएशन अपनी 10 सूत्रीय मांगे जिसमे तीन और चार वेतन वृद्धि ,300 रूपए नाइट अलाउंस, पदोन्नति प्रकरणों का निराकरण, mppsc क्लियर करने वालों की पदोन्नति ग्रेड 2 सहित सभी मांगे सरकार को सौंप दी गई है

Exit mobile version