इंदौर में फ़िल्म “द केरल स्टोरी” की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई आयोजित, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी 150 महिलाओं को दिखाने पहुंचे फिल्म, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बनाई गई है फिल्म द केरल स्टोरी। वही आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फ़िल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है
केरला राज्य में व्याप्त धर्म परिवर्तन और लव जेहाद के मामलों पर बनी फिल्म द केरल स्टोरी की स्पेशल स्क्रीनिंग आज इंदौर में आयोजित की गई, जिसे भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों काम करने वाली 150 महिलाओं को यह फ़िल्म दिखाई गई, वही महिलाओं ने भी सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म की जमकर सराहना की।
दरअसल आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फ़िल्म द केरल स्टोरी की स्पेशल स्क्रीनिंग आज इंदौर में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन 150 महिलाओं को फ़िल्म दिखाने पहुंचे, वही विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं ने फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ की, साथ ही केरल राज्य में व्याप्त कुरीतियो की भी आलोचना की, वहीं महिलाओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की भी मांग की। गौरतलब है कि धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसे ज्वलनशील मुद्दों पर बनी फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर पिछले कई दिनों से बहस का दौर जारी है, वही इस फ़िल्म को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा था।
