मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने पर डॉ.अंबेडकर मंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रीकमलनाथ का जलाया पुतला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा 2 के डॉ.अंबेडकर मंडल द्वारा और विधायक क्षेत्र क्रमांक 2 रमेश मेंदोला जी के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष लियुष यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया गया उन्होंने मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहकर संबोधित किया था।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी की, दरअसल कमलनाथ ने अपने बयान में मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश बोला था जिससे उनका पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध किया जा रहा है,इसी कड़ी आज विधानसभा 2के अंतर्गत विजय नगर क्षेत्र में कमलनाथ का पुतला फूंका, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ के इस बयान से प्रदेश की करोड़ों जनता आहत हुई है, और उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ज्ञान अधूरा है, क्यों कि मध्यप्रदेश से अधिक शराब बिक्री आंधप्रदेश में है जहाँ मध्य प्रदेश की शराब की बिक्री 23 परसेंट है और आंध्र प्रदेश में 43,2% है ,।जिस कलम नाथ ने 15 माह की सरकार चलने में बाद भी उन्हें सही जानकारी नही है। भारतीय युवा मोर्चा ने कमलनाथ से प्रदेश की करोड़ों जनता से माफी मांगने की मांग की है की ।

Exit mobile version