मध्यप्रदेश कांग्रेस कोमेटी के अध्यक्ष का पदभार गृहण करने जीतू पटवारी इंदौर से आज रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ इंदौर के तमाम कांग्रेस के बड़े नेता भी मौजूद हैं। वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा किये गये सारे वादे पूरे करवाना प्राथमिकता रहेगी। किसान का बेटा हूँ हल चलाना भी जानता हूँ, हल निकालना भी।
एक ओर आज मंत्रीमण्डल विस्तार की संभावनाएँ हैं वहीं दूसरी ओर आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार गृहण करने जीतू पटवारी इंदौर से आज रवाना हुए।इस दौरान उनके साथ इंदौर के तमाम कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद हैं। बता दें इस दौरान इंदौर में कई जगह किया गया स्वागत भी किया गया। इंदौर से उज्जैन के लिये हुए रवाना हुए हैं। वे उज्जैन पहुँचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर भोपाल रवाना होंगे फिर दोपहर 3 बजे भोपाल पहुँचकर पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना और बीजेपी द्वारा किये गये सारे वादे पूरे करवाना प्राथमिकता रहेगी।
