मतदान के 48 घंटे पहले बंद हो जाएगी शराब दुकानें, मतगणना के दिन भी रहेगी बंद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • मतदान और मतगणना के लिए शुष्क दिवस घोषित। 17 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना।

इंदौर। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में मतदान और मतगणना के लिए शुष्क दिवस घोषित किए गए हैं। मतदान की तारीख के 48 घंटे पहले सभी शराब दुकान बंद हो जाएंगी। मतगणना के दिन भी पूरे दिन दुकानें बंद रहेगी।

इंदौर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है। इंदौर जिले में मतदान तथा मतगणना के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन मदिरा की सभी दुकाने बंद रहेंगी। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैया राजा टी ने आदेश जारी कर दिए हैं

जारी आदेश के अनुसार, विधानसभा निर्वाचन के मतदान के 48 घंटे पूर्व से 15 नवंबर की शाम 6 बजे से 17 नवंबर को मतदान समाप्ति तक सभी 176 शराब दुकानें बंद रहेगी। इस दौरान शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा मतगणना के दिन 3 दिसंबर को भी पूरे दिन शराब दुकानें पूरे जिले में बंद रहेगी।

होटल, बार में भी नहीं मिलेगी शराब
शुष्क दिवस के दौरान मदिरा की दुकानें, होटल, रेस्टारेंट, क्लब एंड अन्य सेलिंग पाईंट, सर्विंग पाईंट आदि में किसी को भी शराब की बिक्री, सेवा करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। होटल और बार मे भी शराब नहीं परोसी जा सकेगी। जिला निर्वाचन विभाग ने इंदौर जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानें, आहारगृह यथा एफएल 2, 3, 4 एवं एफएल 6, 7, 8, 9, 10 ए एवं 10 बी, बी.-3, बी.-3 में एफएल-9 क, वाईन के फुटकर बिक्री (रिटेल आउटलेट), एफएलएपीसी तथा देशी/विदेशी मद्य भंडारागार को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

- Advertisement -
Exit mobile version