मठ में 14 साल के बच्चे ने किया सुसाइड:संस्कृत पढ़ने के लिए पिता ने 8 दिन पहले हंसदास मठ में कराया था एडमिशन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर के मल्हारगंज में एक मठ में चौकीदार के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक घटना हंसदास मठ की है। यहां 14 साल के नैतिक शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि नैतिक के पिता चुन्नीलाल यहां चौकीदारी का काम करते थे। नैतिक संस्कृत की पढ़ाई कर रहा था। उसका परिवार मूल रूप से अशोक नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक बच्चे के पिता ने बताया कि शाम को वह कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था।
कुछ देर बाद वह नहीं दिखा। वह कमरे पर पहुंचे तो यहां नैतिक ने गमछे से गले में फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। इसके बाद उसे नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक कमरे को सील किया गया है। वही शव को जिला अस्पताल भेजा है। मामले में जांच चल रही है।
8 दिन पहले ही एडमिशन
परिवार ने पुलिस को जानकारी में बताया कि 8 दिन पहले ही मठ में संस्कृत की शिक्षा ग्रहण करने के लिये उसका एडमिशन कराया था। पुलिस के मुताबिक संभवत: नैतिक संस्कृत की पढ़ाई नहीं करना चाहता था। अभी परिवार के पूरी तरह से बयान नहीं हुए है। परिवार ने बाद में बयान देने की बात कही है।

Exit mobile version