इंदौर में महिला संबंधित अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र में सामने आया है जिसमें महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी मकान मालिक के लड़के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर चुकी है….।
दरअल मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा महिला संबंधित अपराधिक घटनाओं को अंकुश लगाने के लिए कई कड़े कानून बनाए गए लेकिन उसके बावजूद भी महिलाओं संबंधित अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे ऐसे ही एक मामले में हीरानगर पुलिस द्वारा फरियादी महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है बताया जा रहा है कि मकान मालिक का लड़का अर्जुन द्वारा किराएदार महिला पर काफी दिनों से बुरी नजर रखी जा रही थी और जिसके बाद जब महिला घर में अकेली थी तो युवक द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है
