मकान मालकिन और उसके दोस्त के अश्लील फोटो भेजकर किराएदार युवती ने मांगे दस लाख रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आरोपित युवती ने मकान मालकिन को होटल में बुलाया और रुपयों की मांग की। पुलिस ने दर्ज किया केस।
इंदौर। महिला पुलिस ने युवती पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। आरोपित युवती मकान मालकिन और उसके दोस्त के अश्लील फोटो भेजकर 10 लाख रुपये की मांग कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक सागर रोड, छतरपुर निवासी 27 वर्षीय युवती सुखलिया क्षेत्र की एक टाउनशिप में रहती है। आरोपित मनीषा दाहिया उसके घर में किराए से रहती है। मूलत: विजय नगर जबलपुर निवासी मनीषा दलाली का कार्य करती है। बातचीत होने से वह पीड़िता के पास आती रहती थी। एक दिन उसने युवती और उसके दोस्त के आपत्तिजनक फोटो मोबाइल से खींच लिए। बाद में उसे होटल मिलने बुलाया और फोटो दिखाकर 10 लाख रुपये मांगे। आरोपित युवती ने अनजान नंबर से पीड़िता की बहन और मां को भी उसके फोटो भेज दिए।

Exit mobile version