मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मकान बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में एक 3 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई पूरा मामला थाना क्षेत्र का पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी
आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर नई बस्ती का है जहां 3 साल का ऋतिक खेल रहा था और खेलने के दौरान घर के सामने मकान बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे पर इसी बीच बारिश का मौसम शुरू हो गया और बारिश का पानी भरा गया पड़ोस में कई घर हैं जिसमें कई बच्चे खेलते रहते हैं इसी बीच रितिक नाम का 3 साल का बच्चा गड्ढे में गिर गया और उसकी डूबने से मौत हो गई परिजनों ने बताया कि मकान मालिक को हमने सूचित किया था कि यहां बच्चे रहते हैं इसको पैक करवा दें पर वह नहीं माना और बच्चा हादसे का शिकार हो गया लसूड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
