मंदिर में शादी की, युवती गर्भवती हुई तो छोड़ भागा; वह आरोपी के घर के पास एक होस्टल में रहती है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमआईजी पुलिस ने 19 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पीयूष पिता राकेश खांडेकर निवासी नेहरू नगर के खिलाफ केस दर्ज किया

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। युवक ने पहले दोस्ती की, फिर रिलेशन बनाए थे। जब शादी की बात आई तो भाग गया। पुलिस आरोपी की जांच कर रही है। एमआईजी पुलिस ने 19 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पीयूष पिता राकेश खांडेकर निवासी नेहरू नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता इंदौर में पढ़ाई के लिए आई थी।

वह आरोपी के घर के पास एक होस्टल में रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पीयूष ने उससे पहले तो दोस्ती की। फिर मंदिर ले जाकर शादी की। रिसेप्शन दिया और संबंध भी बनाए। जब पीड़िता ने अपने घर जाने का बोला तो उसे जान से मारने की धमकी दी। वह उसके माता-पिता से बात भी नहीं करने देता था। गर्भवती हुई तो आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गया।

Exit mobile version