मंदिर में मूर्ति के बाद दान पेटी चुराने पहुंचा चोर, दर्शनार्थियों ने पकड़ लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मंदिर से मूर्ति चुराने वाले आरोपित को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चोर 15 दिन बाद उसी मंदिर में दानपेटी चुराने पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज से लोगों ने उसे पहचान कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विदुरनगर का है। माता मंदिर से करीब 15 दिन पूर्व अज्ञात बदमाश भगवान गणेश की मूर्ति चुरा कर ले गए थे।

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर मिल गई थी। मंगलवार को आरोपित पुन: इसी मंदिर में दानपेटी चुराने पहुंच गया, लेकिन नवरात्रि के कारण मंदिर में लोगों की आवाजाही ज्यादा थी। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज से उसको पहचान लिया। रुपये चुराने के पहले उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपित की पहचान गोपाल पाराशर निवासी एरोड्रम के रूप में हुई है।

Exit mobile version