मंत्री सिंधिया आज बैठक को करेंगे संबोधित, मांडू जाएंगे सभी प्रतिनिधि जी-20 समूह के सभी प्रतिनिधि इंदौर से दोपहर दो बजे मांडे जाएंगे। रात्रि भोजन वहीं करेंगे।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में हो रही जी-20 कृषि समूह की बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को जी-20 समूह के देश अल्फावेटिक आर्डर जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज इंदौर आएंगे और दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। वे प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे सभी प्रतिनिधि मांडू के लिए रवाना होंगे। मांडू जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। रात्रि भोज मांडू में करने के बाद सभी प्रतिनिधि पुनः इंदौर लौटेंगे।

इंदौर में विकसित करेंगे इको सिस्टम – मुख्यमंत्री
इधर, सोमवार को सुपर कारिडोर क्षेत्र में आइटी कंपनी यश टेक्नोलाजी के नए परिसर का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइटी और उद्योग के लिए जो इको सिस्टम चाहिए वो शहर में बनाएंगे। हमारे पास दो लाख 22 हजार 800 वर्ग मीटर का स्थान है। सुपर कारिडोर पर 10 हजार लोगों की क्षमता का कन्वेंशन सेंटर बना रहे हैं। सुपर कारिडोर पर ही 22 एकड़ जमीन पर 35 मंजिल का स्टार्टअप पार्क बना रहे हैं।

व्यावसाकि परिवर्तन को तेज करेंगे
यश टेक्नोलाजी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज बाहेती और सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक कीर्ति बाहेती ने कहा कि व्यावसायिक परिवर्तन को तेज करने के लिए यश को हमारे अत्यधिक परामर्शी दृष्टिकोण के लिए मान्यता प्राप्त हो रही है। हम इंदौर की जीवंत परिवेश की उपलब्धता को देखते हुए यहां अपनी उपस्थिति का विकास करना जारी रखेंगे।

Exit mobile version