मंत्री तुलसी सिलावट ने किसानों के कर्जा माफी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी लगातार जारी है।

दरअसल जहां बीते दिनों सांवेर अनाज मंडी में किसानों के अनाज की तुलाई को लेकर हो रही परेशानियां और मौके पर पहुंचकर कांग्रेस नेत्री रीना बोरासी मोर्चा खोलने के बाद सांवेर के क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट का बयान सामने आया है।
रीना बोरासी समय-समय पर बीजेपी और तुलसी सिलावट पर निशाना साधते है तो वहीं एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने संवर क्षेत्र में आज कहा कि वह मेरी बेटी जैसी है, उसको मेरा पूरा आशिर्वाद है, सिलावट ने कहा की मंडी में किसान के गेहूं का एक-एक दाना तूलेगा, यह हमारा संकल्प है। वह बोले की कांग्रेस ने एक पाप किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम 10 दिन में किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ कर देंगे। एक का भी कर्जा माफ नहीं किया बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही वह भी नहीं दिया। बेटियों के कन्यादान की बात कही अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की बात कही कुछ नहीं किया। स्व सहायता समूह का माफ नहीं किया। सिलावट बोले की कांग्रेस सरकार ने उन्हें छोड़ दिया अब किसान के बेटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के लोन भर रहे हैं।

Exit mobile version