जिला प्रशासन की भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है , जिसके चलते आज एक साथ 2 FIR दर्ज कराई गई . सिरपुर क्षेत्र में जफर और उसके परिजनों ने सरकारी रास्ते की जमीन पर भी नोटरी के जरिए प्लॉट काटकर बेच दिए तो दूसरी तरफ़ सिरपुर में ही कुछ निजी जमीनों पर अवैध कॉलोनी काटकर वहां भी नोटरी के जरिए भूखंड बेच डाले . भू माफिया जफर और उसके परिवार के इन कृत्यों की शिकायत कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी को जनसुनवाई में प्राप्त हुई थी . नतीजतन उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए और परिणामस्वरूप आज चंदननगर थाने पर अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर ने भू माफिया जफर खान सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रास्ते की जमीन बेचने और अवैध कॉलोनी काटने के मामले में प्रकरण दर्ज करवा दिए . कलेक्टर कहना है कि जनसुनवाई में एक तरफ जहां पीड़ितों को मदद पहुंचाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ इस तरह के माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रहीं है .
