भीम आर्मी के विनोद यादव अंबेडकर ने जमा किया नमांकन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख की नजदीकियों के साथ ही चुनावी दंगल का माहौल दिखने लगा है जहां विभिन्न पार्टियों के प्रत्यक्ष अब नामांकन की प्रक्रिया में जुट गए हैं। जहा इसी क्रम में सांवेर विधानसभा सीट से भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों से चुनावी मुकाबले में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतर गए हैं।

ASP भीम आर्मी के विनोद यादव अंबेडकर अपने निवास अलवास से साबिर तक रैली के रूप में पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता और आमजन रैली में शामिल हुए। नामांकन जमा करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विनोद यादव अंबेडकर ने कहां की वह दूसरे सभी राजनीतिक दलों को कड़ी टक्कर देंगे और चुनाव जीतेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि साबिर क्षेत्र के विकास और विभिन्न तरह के मुद्दों को लेकर वह चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचारी सहित कई तरह के आप भी लगाए हैं।

Exit mobile version