भिक्षुक पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष को मिली बड़ी सफलता

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जिस प्रकार इंदौर नगर निगम पुलिस प्रशासन मिलकर नशे को लेकर जागरण अभियान चला रहा है वही एक बड़ी सफलता भिक्षुक पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष को मिली,,,,,,,,,

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में जहां पुलिस प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन निगम प्रशासन नशे के विरुद्ध मुहिम छेड़ रहा है इसके तहत विकसित पुनर्वास केंद्र संस्था प्रवेश के अध्यक्ष रुपाली जैन के नेतृत्व में भिक्षुक रेस्क्यू टीम गठित की गई थी इस टीम के दौरान कुछ ऐसे लोग पाए गए जो नशे के आदि थे मुंबई बाजार स्थित भिक्षुक के रूप में अपना जीवन यापन करने वाले कुछ लोगों को विकसित पुनर्वास केंद्र की अध्यक्ष रुपाली जैन की टीम ने रेस्क्यू किया पकड़े कुछ लोगों से जब पूछा गया कि आप लोग यहां क्या करते हैं उन्होंने कहा हम यहां भीख मांगने का काम करते हैं तभी संस्था प्रवेश के अध्यक्ष ने देखा कि कुछ युवक पानी की बोतल में कुछ मादक पदार्थ भरकर 50 से लेकर 100 रुपए तक बेच रहे हैं यह मादक पदार्थ व्हाइटनर लोशन एवं कई प्रकार के नशे के समान उनकी जेब में वी पाए गए और तो और यह लोग पुलिस और प्रशासन टीम से बचने के लिए अपनी जेब में ब्लड पट्टी जैसे नुकीले औजार रखते हैं ताकि उन पर हमला कर भाग सके या जानकारी देते हुए संस्था प्रवेश के अध्यक्ष ने बताया कि आज हम इन सभी को भिक्षुक पुनर्वास केंद्र लेकर आए हैं यहां से उन्हें नशा मुक्ति केंद्र ले जाकर इनका इलाज करवाएंगे,,,,,,

Exit mobile version