भिक्षावर्ती महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में भिक्षावर्ती कर अपना जीवन यापन करने वाली 75 वर्षी बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है जिस पर से पुलिस ने जांच करने के बाद पूरे मामले में बुजुर्ग महिला के नाती और उसके अन्य दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला का नाती शराब पीने का आदी है और इसी कारण से उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था

दरअसल मामला यह है कि बाढ़ गंगा थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर के नजदीक रहने वाली भूरी बाई उम्र 75 वर्षी बुजुर्ग महिला के घर पर महिला के गले पर धारदार हथियार रख लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बुजुर्ग महिला ने शिकायत की थी कि वह भिक्षवर्ती कर अपना जीवन यापन जी रही थी और बुजुर्ग होने के कारण कुछ रुपए जोड़कर भिक्षावर्ती से ही जमा किए थे लेकिन इसकी जानकारी उनके नाती को लग गई थी इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर पर पहुंचा और घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और बुजुर्ग महिला को धारदार हथियार से डरते हुए घर में रखे हुए 80000 रुपए लूटकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सुरेंद्र, नरेंद्र, विकास साहित्य अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि पकड़ा यूको ने लुटे हुए ₹80000 में से ₹6000 खर्च कर दिए हैं बाकी के 74000 की राशि पुलिस ने बरामद कर ली है इसी के साथ पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकार्ड भी खगल रही है तो वहीं शराब पीने के आदी होने के कारण ही उन्होंने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था….।

Exit mobile version