भारतीय बौद्ध महासभा इंदौर जिले की शाखा द्वारा 67 वा धमचक्र प्रवर्तन दिवस एवं वर्षावास समापन समारोह

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारतीय बौद्ध महासभा इंदौर जिले की शाखा द्वारा 67 वा धमचक्र प्रवर्तन दिवस एवं वर्षावास समापन समारोह महोत्सव 2023 सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के साथ इंदौर में 5 नवंबर को आयोजित होगा।

इंदौर के पिपलिया पाला स्थित राजीव गांधी चौराहा के समीप होने वाले आयोजन में हजारों की संख्या में बौद्ध समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रपाल बागडे, इंदौर जिला अध्यक्ष शुभम रायपुरे, नरेश इंगले, राजू गायकवाड, उत्तम प्रधान, सुनील मोरे और शशिकांत वानखेड़े ने प्रेस वार्ता कर बताया कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में करीब 7 से 8 लाख जनता के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी, सम्राट अशोक के बाद पूरे विश्व में यह बहुत बड़ी धम्मक्रांति रही। जिसे पूरे विश्व में महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जहां इसी क्रम में यह आयोजन इंदौर में होने जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है, वहीं आयोजन में मुख्य रूप से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पोते एवं भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष एवं समता सैनिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमराव यशवंत राव अंबेडकर मौजूद रहेंगे, वही मुंबई के प्रधान आयकर आयुक्त सुभाष चंद्र राम जी भी समाजजनों को मार्ग दर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारिया जारी है।

Exit mobile version