भानजे की आत्महत्या में तीन मामा के खिलाफ केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में संपत्ति बंटवारे के विवाद में मामाओं द्वारा परेशान करने पर नितिन कश्यप ने पांच दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। मामले में तीन मामाओं के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक नितिन की मां रेखा बाई ने संपत्ति बंटवारे को लेकर वर्ष 2021 में कोर्ट मे केस लगाया था, जो विचाराधीन था।
केस वापस लेने के लिए धमका रहे थे मामा
मामा पन्नालाल, श्यामलाल और अनिल कश्यप तीनों नितिन को केस वापस लेने को लेकर धमकियां दे रहे थे। बोलते थे कि तुम लोग एक लाख रुपये ले लो और केस वापस ले लो, लेकिन इन्होंने केस वापस नहीं लिया। इस पर तीनों उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगे थे। इसी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

Exit mobile version