प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज से महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जा रही है जिसको लेकर मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इंदौर के भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की और इस महा जनसंपर्क अभियान की जानकारी भी दी। भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और उसे परिवार चलाने वाली पार्टी बताया इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की जमकर तारीफ की और कहा कि अजमेर में आज पीएम मोदी महा रैली का शुभारंभ करेंगे अगले 1 माह में इस तरह की 51 महारैली निकाली जाएगी जिसमें संभवत मध्यप्रदेश में भी कुछ ले लिया हो सकती है। कहा कि 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर डिजिटल रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 38 लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ेंगे और संवाद भी करेंगे। इस महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 500 से अधिक सभाएं और 600 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी वही सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में सांसद से लेकर बूथ स्तर तक के लोग घर-घर जनसंपर्क करेंगे और मोदी जी के कार्यकाल की जानकारी दे देंगे वहीं कामों के लिए एमपी को 8 क्लस्टर में बांटा गया है जिसमें वरिष्ठ 16 नेता चयनित किए गए हैं जो कि संपर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे। वही प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों से भी भाजपाई मुलाकात करेंगे और पीएम मोदी के बारे में उनकी राय जानेंगे। मध्यप्रदेश में करीब 65 हजार 100 बूथ पर अरे करता महा जनसंपर्क अभियान में मतदाताओं से मुलाकात करेंगे उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा से लेकर भाजपा की सभी शाखाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल उपलब्धियों को पूरे देश में बताएगी। भाजपा द्वारा एक नंबर भी जारी किया गया है जिस पर मिस कॉल देकर कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के समर्थन में जुड़ सकता है। साथ ही वेबसाइट व अन्य माध्यम से भी लोग पीएम मोदी के कार्यकाल के समर्थन में भाजपा से जुड़ सकते हैं
