भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है वही उन्होंने टेलीविजन पर चल रहे सीरियल को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहां आजकल टीवी सीरियल में किस तरह के धारावाहिक आते हैं आप सभी अच्छी महिला है ज्यादा टीवी सीरियल नही देखती,, कैलाश विजयवर्गीय नेलाडली बहना सम्मान कार्यक्रम मंच से सभी महिलाओं से आजकल टीवी में कितना गंदा चित्र बनाते हैं घर के सीरियल में तीन बहू है तीन भाई है बड़े भाई का अपने छोटी बहु से पहले संबंध रहा फिर और किसी का किसी से संबंध है इतना गंदा परिवार बताया जा रहा है आपने भारत में कहीं देखा है ऐसा घर जहा कोई जेठ का बहु से संबंध किसी देवर का अपनी भाभी से संबंध हो, ऐसा गंदा परिवार आपने कहीं देखा है ये लोग टीवी के माध्यम से अपने घर के अंदर जहर फैला रहे हैं परिवार को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं हम सभी को चाहिए कि परिवार को मजबूत करें अपने घर के माता-पिता भाई-बहन सभी की चिंता करें परिवार मजबूत होना चाहिए जिसका परिवार मजबूत है उसे दुनिया की कोई भी ताकत परास्त नहीं कर सकता है परिवार मजबूत होने चाहिए और संस्कारवान होना चाहिए और आप सभी मातृशक्ति है और यहां बहुत उम्र की महिलाएं को लेकर कहा कि आप बहू की चिंता करना चाहिए नहीं तो कई सांस क्या करती है कि पड़ोसन आएगी अपनी बहू की बुराई शुरु कर देती है यदि ऐसी बहू की बुराई पड़ोसी से करेंगे और रात में बहु से कहेंगे कि मेरे पैर दबा दे तो बहू पैर नहीं गला दबा देगी।
