भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को जाल सभाग्रह मे संपन्न हुई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के बाद आगामी 3 दिनों तक पूरे प्रदेश के तमाम जिलों में नगर कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है इसी कड़ी में इंदौर में भी नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई खास बात यह रही कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य जनता तक ले जाए जाएंगे और 2023 का चुनाव भी इन्हीं मुद्दों पर आधारित होगा

इंदौर भारतीय जनता पार्टी के नगर पार्टी नगर कार्यसमिति की बैठक रविवार को जाल सभाग्रह मे आयोजित संपन्न हुई जिसमे भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर चर्चा होने के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी गहन मंथन किया गया इस कार्यसमिति की बैठक में जहां इंदौर के सांवेर से मंत्री तुलसी सिलावट तो वहीं तमाम भाजपा के विधायक भी शामिल हुए बैठक में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई साथ ही 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी 9 साल के देश के प्रधानमंत्री के कार्यकाल को लेकर चर्चा की गई जिन विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा

Exit mobile version