भाजपा का 14 से 24 बूथ विस्तारक अभियान,कम प्रतिशत वोट बूथों पर भाजपा की नजर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

-10 दिवसीय बूथ विस्तारक अभियान 2.0 का अभियान की शुरुआत 14 मार्च से 24 मार्च तक चलाया जाएगा, जिसकी जानकारी मंगलवार को भाजपा कार्यलय में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दी।

लाड़ली बहन योजना पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि ये महिलाएं की आमूलचूल परिवर्तन की योजना है, प्रदेश के इतिहास में पहली बार है जहाँ महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह की योजना बनाई है,, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि लाडली बहना योजना के लिए पार्टी ने रोडमैप तैयार किया है जिसमें संगठन से जुड़े बड़े पदाधिकारी भी शामिल होंगे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस ऐतिहासिक लाडली बहना योजना को प्रदेश की हर एक मातृशक्ति को लाभ दिलाने का काम किया जाएगा।

रॉड पेम तैयार किया जा रहा है जिसमे संगठन के माध्यम से महिलाओं को इसका लाभ दिलाया जाएगा। सतज ही भाजपा के सभी जनप्रतिधि पोलिंग बूथ पर समय देगे,

इस 10 दिवसीय बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में
मुख्यमंत्री से लेकर संसद विधायक ओर जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। दरअसल कुशभाउ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष पर इसका शुभारंभ किया था जहां प्रत्येक कार्यकर्ता इन 10 दिनों में 10 घंटे लगातार पार्टी हित में कार्य करेगा और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार के किए गए जनहित लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

- Advertisement -

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि इस दौरान इंदौर में ऐसे भूत जहां भारतीय जनता पार्टी को वोट प्रतिशत कम है वहां पर मजबूती से काम करने पर फोकस किया जाएगा नगर अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर में 190 अल्पसंख्यक भूत है जहां पर भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत कम है वहां पर किस तरह से बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ाया जाए इसको लेकर मजबूती से काम करने की आवश्यकता है जिसके लिए महिलाओं की संख्या अधिक है वहां पर पन्ना समिति बनाई जाएगी और 35% मात्र शक्तियों को कार्य सौंपा जाएगा।

कुल मिलाकर आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है और इसको लेकर अब बूथ स्तर से इसकी शुरुआत कर रहे हैं भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मंगलवार को बीजेपी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर आगामी चुनावी रणनीति व भारतीय जनता पार्टी की बूथ विस्तारक योजना 2.0 को लेकर मीडिया से चर्चा की ।

Exit mobile version