भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा हाल ही में दिए गए बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है,, कांग्रेस द्वार राजबाड़ा पर पुतला जलाए जाने के बाद सोमवार को भाजपा नेताओं ने सराफा थाने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ़ धारा 188 में मुकदमा दर्ज करवाया है,,
शहर में जारी नाइट कल्चर में अब युवतियों की बेहद शर्मनाक तस्वीरे सामने आ रही है,, इस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया था,, इसके बाद महिला कांग्रेस ने बयान को तोड़ मरोड़ के पेश कर महिलाओं का अपमान बताकर विजयवर्गीय का पुतला फूंका था,,, सोमवार को इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पांडेय गुरू की अगुवाई में महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा के खिलाफ़ बिना अनुमति प्रर्दशन की धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है।
