भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अधिकारियों ने इंदौर मुख्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अधिकारियों ने इंदौर मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के कार्यकाल की जमकर सराहना भी की।

कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भगवान परमार और प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिर्दे ने प्रेस वार्ता कर भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में दलित समुदाय के लिए कई तरह के कार्य किए गए हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना डीबीटी , आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन जीवन मिशन योजना, गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत, मेक इन इंडिया, पी एम आर वाई योजना, विधवा पेंशन योजना सहित तमाम योजना चलाकर प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब व दलित के साथ ही आमजन को कई तरह से फायदा दिया है। इस दौरान करोसिया अन्य लोगों ने प्रेस वार्ता में मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए

Exit mobile version