भांग दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया के बीच भांग के अवैध कारोबार पर कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • आबकारी विभाग द्वारा नशे के अवैध विक्रय करने वालों पर की गई कार्रवाई।

जिले में नशे का अवैध विक्रय करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी सिलसिले में भांग के अवैध कारोबार करने वालो पर दबिश दी गई। सुबह पांच बजे ही सभी वृत की टीम जांच के लिए पहुंची। अनेक स्थानों पर करवाई कर माल एवं मशीनें जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब दो लाख 13 हजार रुपये है। यह कार्रवाई विभाग ने नए ठेके होने से पहले की। गौरतलब है कि 16 भांग, 12 भांग घोटा और एक भांग मिठाई की दुकानों की नीलामी की टेंडर प्रकिया चल रही हैं। 27 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे।

अवैध भांग के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान चलाया। नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुदगल एवं उड़नदस्ता प्रभारी अनिल माथुर एडीईओ के मार्गदर्शन में सामूहिक गस्त दौरान जिले के समस्त वृत प्रभारियों द्वारा अवैध रूप से भांग विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। वृत राजमोहल्ला उप निरीक्षक निलेश नेमा के द्वारा प्रभुलाल शर्मा निवासी इंदिरा नगर के कब्जे से एक भांग पीसने की मशीन, 40 किलोग्राम गीली भांग, 30 किलोग्राम सूखी भांग जब्त की गई। वहीं लक्ष्मीनारायण निवासी बड़ा गणपति से 8 किलोग्राम सूखी भांग जब्त, शांतिबाई निवासी तंबोली बाखल के कब्जे से 12 किलोग्राम सूखी भांग जब्त की गई।

यहां भी हुई कार्रवाई
वृत आतंरिक 1 के उप निरीक्षक नितिन आशापुरे द्वारा सन्नी पिता सत्यनारायण यादव रामबाग के कब्जे से 55 किलोग्राम गीली भांग एवं भांग पीसने की मशीन और पारस पिता रमेश गौड निवासी भोई मौहल्ला से 25 किलोग्राम सूखी भांग जब्त की। वृत भोई मोहल्ला द्वारा राजेश ठाकुर परदेशीपुरा से 45 किलोग्राम गीली भांग और सुनील पिता हीरा लाल निवासी इंदिरा नगर के कब्जे से 35 किलोग्राम गीली भांग जब्त कर सभी आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), के तहत कायम किए गए। जब्त मुद्दे माल एवं मशीनों की कीमत लगभग दो लाख 13 हजार रुपये है।

Exit mobile version