भविष्य के वित्तीय सलाहकार, साइबर और फाइनेंशियल फ्रॉड के क्षेत्र में भी रहे जागरूक, इसी को ध्यान में रखते हुए, नाहटा प्रोफेशनल एकेडेमी मे भी लगी इंदौर पुलिस की सायबर पाठशाला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

▪️ छात्र- छात्राओ को साइबर अपराधों की जानकारी के साथ ही किया उन्हें नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति भी जागरूक।

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) इंदौर, पुलिस की ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस सेल के साथ नाहटा प्रोफेशनल एकेडेमी में पहुंचे।

साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत क्षत्रिय राजपूत कलमकार पत्रकार संघ इंदौर के सौजन्य से आयोजित उक्त जागरूकता कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी श्री राजेश दंडोतिया व इंदौर पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर, उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों को वर्तमान समय के सायबर अपराधों के प्रकारों, इनके करने के तरीके तथा इनसे किस प्रकार बचा जाए आदि के संबंध में विस्तृत रूप से बताया।


साथ ही सभी से कहा कि आप सभी हमारे देश के भविष्य के वित्तीय सलाहकार हो अतः आप सभी को, बढ़ती डिजिटल इकोनॉमी के इन साइबर क्राइम के बारे में जागरूक और जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, तभी आप स्वयं और अपने क्लाइंट्स को इन खतरों से बचा पाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें साइबर क्राइम की विभिन्न केस स्टडी बताकर इसके प्रति अवेयर किया।

- Advertisement -

टीम द्वारा सभी स्टूडेंट्स को नशे के दुष्परिणामों आदि के संबंध में जानकारी देते हुए, सभी को हमेशा नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर नाहटा प्रोफेशनल एकेडमी के डायरेक्टर श्री नाहटा ने उक्त कार्यशाला को चार्टर्ड अकाउंटेंट स्टूडेंट के लिए उपयोगी बताया एवं क्षत्रिय राजपूत कलमकार संघ के सचिव श्री सुनील शेखावत सहित अन्य स्टाफ व स्टूडेंट्स ने, इंदौर पुलिस की इस जागरूकता मुहिम का लाभ लेकर, इन कार्यक्रमों की सराहना की ।

Exit mobile version