भवर कुआं थाना क्षेत्र के आईटी पार्क में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट करने के दौरान इस तरह से छेड़छाड़ कर दी कि जब भी आईटी कंपनी द्वारा क्रिप्टोकरंसी का ट्रांजैक्शन किया जाता था तो वह स्वयं ही सॉफ्टवेयर डेवलपर के खाते में रुपए आ जाता था। जिसके बाद कंपनी द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलपर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है
डीसीपी आरके सिंह ने बताया कि आईटी पार्क भवर कुआं स्थित बेस्ट ग्लोबल कंपनी टेक्नोलॉजी एक सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी है। यहां पर ढाई वर्षो से काम कर रहा है राजकुमार यादव द्वारा जब सॉफ्टवेयर डेवलपर किया गया तो उसने सॉफ्टवेयर में कुछ इस तरह से छेड़छाड़ कर दी कि जब भी क्रिप्टोकरंसी का ट्रांजैक्शन होता था वह रुपया राजकुमार यादव के खाते में चले जाता था।
राजकुमार यादव द्वारा क्रिप्टो करेंसी को खरीदने बेचने का ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया गया था कि जब भी वह ट्रांजैक्शन फेल होता तो ट्रांजैक्शन का रुपया सीधे राजकुमार के खाते में आ जाता था। ढाई वर्षो तक काम कर रहा है डिवेलप करने 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी कंपनी से की गई है।
