भमौरी क्षेत्र में बुधवार रात एक दुकाने आग कि चपेट में आने से ख़ाक हो गई । आग कि वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है । मोके पर पहुची फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया ।
घटना आस्था टॉकीज के पास की है। यहाँ एक ऑटो गेरेज में रात को अचानक धुँआ उठता देख लोगो ने फायर को टीम को सूचना दी । बताया जा रहा है कि गेरेज से लगे बिजली के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया । आग की सूचना पर फायर की टीम मोके पर पहुची और आग पर काबू किया
आग से गेरेज में रखा सामान सहित कुछ गड़िया जल गई । फायर की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो पास की ही और दुकाने भी आग की चपेट में आ जाती ।
