भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा साधु संतो ने की प्रेस वार्ता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर प्रेस क्लब में आज साधु संतो ने भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता की

भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जन्म स्थली को लेकर चल रहे विवाद के मामले में पंच अग्नि अखाड़े के ब्रह्मावारी के इंदौर प्रेस क्लब में जानापाव स्थित आश्रम के मीरा बाबा महाराज को लेकर एक प्रेस वार्ता ली।

जहा उन्होंने हीरा बाबा को फर्जी बाबा करार देते हुए कहा कि कुछ भाजपा के नेताओं के संरक्षण में जानापाव गांव के रहने वाले मीरा बाबा आज भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर कब्जा जमाकर बैठे हैं। अपनी मनमर्जी से वाह सनातन धर्म की संस्कृति अवहेलना कर रहे हैं। इस मामले में प्रेस वार्ता करने वाले संतों ने इंदौर कलेक्टर सहित तमाम संबंधित विभागों में शिकायत भी की है लेकिन मामले में न्याय की गुहार लगाने और और कोर्ट में मामला चलने को लेकर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि मुख्यमंत्री उन्हें न्याय नहीं दिलाएंगे तो वह भविष्य में अन्य तरह से विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

Exit mobile version