भगवान जग न्नाथ रथ यात्रा में शामिल भक्त भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इस्कॉन मंदिर द्वारा प्रतिवर्ष निकलने वाली भगवान जग न्नाथ रथ य यात्रा इस कयुषछ य वर्ष भी धूमधाम से निकाली गई जहां श्री जगन्नाथ रथ यात्रा खालसा स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहे होती हुई, राजवाड़ा गोपाल मंदिर पर समापन हुई,इस दौरान जगह जगह लगे स्वगत मंचो के माध्यम से भगवान जगन्नाथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की। वही यात्रा में शामिल भक्त भगवान कृष्ण के भजनों पर जमकर थिरकते यात्रा में नजर आए। रथयात्रा में महामन प्रभु जी अध्यक्ष इस्कॉन मंदिर,योगेंद्र मंहत,पवनदास महाराजमौजूद रहे।

वही क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा भगवान जगन्नाथ की यात्रा का पुष्पों से स्वागत किया गया इस दौरान श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी चंदू कुंजीर, ने बताया कि एक बार इस भगवान जगन्नाथ यात्रा में इंदौर सहित आसपास के जिलों से हजारों भक्त यात्रा में शामिल हुए। वही यात्रा के दौरान संस्थाओं व इस्कॉन मंदिर की खिचड़ी व पानी की गाड़िया भी चल रही थी जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही थी। ये भव्य यात्रा खालसा स्टेडियम से प्रारंभ होकर बड़ा गणपति,गोरकुण्ड खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा गोपाल मंदिर पहुंची जहा भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा समाप्त हुई, जिसके प्रवचन प्रसाद वितरण किया गया।मंच पर स्वाति मोहिते, मीना कदम, संगीता काले, मिलिंद डिगें, राजू चौहान, चन्र्दशेखर गोपाले, पायल जगताप मौजूद रहे।

Exit mobile version