इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए राजस्थान की अन्तर्राजिय गैंग के एक सदस्य और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार सहित उसके कर्मचारियों को 25 तोला सोना और 1 किलो चांदी जिसकी कीमत 18 लाख रुपये जब्त की है
दरअसल भंवरकुआ थाना क्षेत्र के शिवमोती नगर में रहने कोरियर कारोबारी ने पुलिस को शिकायत की थी मेरे घर से 25 तोला सोना और 1 किलो चांदी चोरी हो गई है जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस बे अपना खुफिया तंत्र को आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया जहाँ पुलिस द्वारा पहले तो आस पास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खांगले गए जहाँ एक बार फिर सीसीटीवी कारगर साबित हुए और राजस्थान के अन्तर्राजिय गैंग का शातिर नकबजन उमराव लोहार को पकड़ कर पूछताछ की तो आरोपी ने सुनार और उसके कर्मचारी का नाम बताया जहाँ पुलिस आरोपीयो के कब्जे से 25 तोला सोना और एक किलो चांदी जिसकी कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है पकड़ा गया आरोपी उमराव पर राजस्थान में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है वही पुलिस ने चोरी का सोना चांदी जब्त कर आरोपीयो से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है
