भंवरकुआ थाना क्षेत्र में महिला सुसाइड मामले में महिला के दोस्त के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भंवर कुवा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला ने अपने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया था जिसमें उसके गांव के ही रहने वाले युवक का जिक्र किया था जिससे वह प्रताड़ित हुई जांच के बाद पुलिस ने महिला के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसकी तलाश की जा रही है

मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों मंदसौर की रहने वाली महिला इंदौर में रहकर कोचिंग कर रही थी वही मंदसौर का ही रहने वाला दोस्त उसे लगातार प्रताड़ित करता था बार-बार उसके फोन चेक करता था और समय-समय पर कॉल करके उसकी जानकारी भी लेता था जिससे वह काफी परेशान हो चुकी थी वही उसका दोस्त उसे लगातार प्रताड़ित भी कर रहा था जिसके चलते उसने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था वह जांच के बाद पुलिस ने उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही

Exit mobile version