भंवरकुआ थाना क्षेत्र में आई टी इंजीनियर से लाखो रूपए की ठगी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में ऑनलाइन तरीके से ठगी के मामले एक के बाद एक लगातार सामने आ रही है, इसी कड़ी में एक आई टी इंजीनियर से लाखो रूपए की ठगी की वारदात सामने आई है फिलहाल पूरे ही मामले में फरियादी ने पुलिस को शिकायत की है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है फिलहाल पूरे ही मामले में फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ,वही फरियादी अमित ने पुलिस को बताया की उसके व्हाट्स एप से एक लिंक आई और उसके बाद एक नम्बर से फोन आया और उस नम्बर ने अज्ञात व्यक्ति ने कहा की आपके पेटीएम में कुछ तकनीकी समस्या आ रही है इसके बाद जब फरियादी ने फोन लगाने वाले व्यक्ति के कहे अनुसार अपने पेटीएम को ठीक करने की कोशिश की तो अचानक से उसके पेटीएम से हजारों रुपए कट गए और दो बार में तकरीबन 60 हजार रुपए उसके पेटीएम अकाउंट से कट गए इसके बाद फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत भवर कुआ पुलिस को की और भंवरकुआ पुलिस ने पूरे ही मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन इंदौर में इस तरह से ऑनलाइन ठगी के मामले एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे हैं।और इसके पहले भी इस तरह के मामले कई बार सामने आ चुके है।

Exit mobile version