भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अवैध हथियार रखने और खरीद फरोख्त करने वालों पर इंदौर पुलिस के पैनी निगाह बनी हुई है ऐसा ही एक मामला इंदौर के भंवरकुआं थाने में दर्ज हुआ है जिसमें अवैध हथियार रखने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है…

विष्णुपुरी कॉलोनी भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सूचना मिली के एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर एक पिस्टल व्यक्ति के पास से निकला पिस्टल के लाइसेंस संबंध में जब उससे बात की गई तो व्यक्ति जवाब ना दे पाया पिस्टल सहित व्यक्ति को थाने पर लाया गया और पूछताछ में सामने आया कि व्यक्ति के पास मौजूद पिस्टल अवैध है पुलिस में मुकदमा दर्ज करते हुए अब इस बात की तहकीकात शुरू की के उस व्यक्ति के पास पिस्टल कहां से आया और क्या मंसूबे लेकर वह थाना क्षेत्र में खड़ा था…

Exit mobile version