ब्लैकमेलिंग के आरोप में फरार इनामी महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

-इंदौर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद से ही पुलिस लगातार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपीयो को तलाश कर उन्हे गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है.वही मल्हारगंज पुलिस ने ब्लैक मेलिंग के आरोप में फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है.आरोपी महिला पर पूर्व में थाना एरोड्रम थाना प्रभारी के द्वारा 3000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में रहने वाली 45 वर्षीय महिला पर 2021 में एरोड्रम थाने में ब्लैकमलिंग को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था.तो वही दूसरा मामला बाणगंगा थाने में महिला के खिलाफ दर्ज है. दोनों मामलों में फरार चल रही आरोपी महिला को मल्हारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर बाणगंगा पुलिस को सौंप दिया है.महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है.पुछताछ के बाद आरोपी महिला ने कहां-कहां फरारी काटी और किन किन लोगों को ब्लैकमेलिंग किया है इस बात का खुलासा होने की पुलिस द्वारा संभावना जताई जा रही है.

Exit mobile version