ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने ट्यूशन टीचर को पिस्टल अड़ाई, आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • पुलिस के अनुसार गांव बोरा जिला कानपुर (उप्र) निवासी आरोपित मातादीन द्वारकापुरी क्षेत्र में रहता है।
  • इंदौर की संयोगितागंज थाने की पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार किया है।
  • युवक की छह साल पूर्व ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाली युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।
  • करीब एक साल पूर्व कहासुनी होने पर दोनों में ब्रेकअप हो गया।

संयोगितागंज थाने की पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार किया है। वह ट्यूशन टीचर को गोली मारने की धमकी दे रहा था। समय पर शिकायत मिल गई और पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल और स्कूटर जब्त कर लिया गया है।

उत्‍तर प्रदेश का निवासी है आरोपित
टीआइ विजय तिवारी के मुताबिक आरोपित का नाम मातादीन सिंह है। मूलत: गांव बोरा जिला कानपुर (उप्र) निवासी मातादीन द्वारकापुरी क्षेत्र में रहता है। करीब छह साल पूर्व ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाली युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे।

कहासुनी के बाद हो गया था ब्रेक अप
युवती कोचिंग सेंटर में पढ़ाती है। दोनों में शादी की चर्चा हुई, लेकिन करीब एक साल पूर्व कहासुनी होने पर ब्रेकअप हो गया। बातचीत न करने के कारण मातादीन शनिवार को युवती का पीछा करता हुआ मधुमिलन चौराहा स्थित इमारत में पहुंचा और युवती को रोक लिया। उसने कहा कि शादी नहीं की तो गोली मार दूंगा। स्वयं भी गोली मार कर आत्महत्या कर लूंगा। उस समय युवती बच्चों को पढ़ाने गई थी।

थाने पहुंचकर युवती ने पुलिस को बताई आपबीती मौका देख कर युवती थाने पहुंची
एसआइ अरविंद खत्री को घटनाक्रम बताया। पुलिस ने आरोपित को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। टीआइ के मुताबिक मातादीन आइल पेंट की दुकान पर नौकरी करता है।

- Advertisement -
Exit mobile version