ब्राउन शुगर सप्लाय करने वाला पकड़ाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर| सेक्टर एक में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से 200 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है जिसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर खरीदकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाय करने की बात कबूल की है।उसने बताया िक वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर कंपनी में काम करने वाले युवा व कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को बेचता था। थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार आचार संहिता लागू होने पर पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। चेकिंग के दौरान सांवरिया मंदिर चौराहा पर वाहन चालक मो. इकरार पिता अब्दुल गफ्फार निवासी करोंदिया को पकड़ा।

Exit mobile version