इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही एरोड्रम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे के नजदीक दो युवक ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे हैं जो किसी को डिलीवरी देने वाले हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ा जिन की तलाशी लेने पर उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है पकड़े गए बदमाश नितिन और गोलू है जो परदेशीपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह ब्राउन शुगर कहां से लाए थे और किसे डिलीवरी देने वाले थे
