ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपितों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकल से एमआइजी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले हैं। इस पर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अयोध्या पूरी कालोनी से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा। इनकी तलाशी में इनके पास से 55 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पुलिस के मुताबिक आरोपित प्रशांत ठाकुर उर्फ छोटे, निखिल पाल उर्फ सन्नी और विशाल बिजोरे उर्फ चिरोंगी को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version