ब्यूटीशियन युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इसी युवती के प्रेम में एक युवक ने स्वर्णबाग में ली थी 7 की जान एक ब्यूटीशियन युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। बाद में शादी करने से मना कर दिया। जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने मारपीट की। अब लिव इन में रहने के लिए दबाव बना रहा है।

चंदन नगर पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले आरोपी अयानुद्दीन कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल कर धमकाने का केस दर्ज किया गया है। युवती ने बताया वह आरोपी को 2017 से जानती है। आरोपी उसके चचेरे भाई का दोस्त है। उसी के जरिये हमारी पहचान हुई थी। फिर हमने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर दिए। आपस में बातचीत होने लगी तो दोस्ती भी बढ़ने लगी। इसके बाद आरोपी उसे घुमाने ले जाने लगा।

इस तरह बातों में उलझाया
कुछ दिन बाद आरोपी ने कहा कि वह उसे पसंद करता है, शादी करना चाहता है। अप्रैल 2018 में वह मुझे ग्रीन पार्क कॉलोनी में अपने घर ले गया, वहां संबंध बनाए। युवती ने संबंध बनाने से मना किया तो शादी करने का वादा किया। मैंने शादी की बात की तो बोला परिवार वालों ने मना कर दिया है। जब मैंने दबाव बनाया तो मारपीट करने लगा। फिर बोला कि बिना शादी किए ही मेरे साथ रहना होगा। पुलिस ने बताया कि जिस युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है, 2022 में उसी के एक साथी ने विजय नगर की स्वर्ण बाग कॉलोनी की एक बिल्डिंग में आग लगा दी थी। इसमें 7 लोगों की जान चली गई थी।

Exit mobile version